बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में विकास पैनल ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर अजित मिश्रा विजयी हुए, जबकि संदीप सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर किशोर सिंह भी विकास पैनल के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
अध्यक्ष पद के लिए कुल 447 मतदाताओं में से 386 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर विकास पैनल के प्रत्याशी को 208 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी को 189 वोट प्राप्त हुए।
सचिव पद पर 10 वोटों से जीत दर्ज की गई। सचिव पद पर कुल 386 मतों में से विजयी प्रत्याशी को 198 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी को 188 वोट प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर विकास पैनल के प्रत्याशी ने 82 मतों से जीत दर्ज की है, इस पद पर कुल 204 वोट पड़े, जिनमें से विजेता को 156 वोट मिले।
जीत के बाद विकास पैनल के समर्थकों में उत्साह देखा गया। विजयी प्रत्याशियों ने पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया है।
0 Comments