Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नवदायित्व के बाद सीपत में मुसर्रफ खान व ऋषभ चतुर्वेदी का प्रथम आगमन, नवडीह चौक पर भाजपा मंडल ने किया भव्य स्वागत...


बिलासपुर 26 दिसंबर 2025।सीपत भारतीय जनता पार्टी में नए दायित्व संभालने के बाद जिला ग्रामीण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त मुसर्रफ खान तथा ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करने वाले ऋषभ चतुर्वेदी का प्रथम सीपत आगमन बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीपत के नवडीह चौक में भाजपा मंडल सीपत की ओर से दोनों पदाधिकारियों का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री ग्रामीण भाजपा प्रणव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रियाज अशरफी, विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, मन्नू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दोनों नेताओं के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई।मुसर्रफ खान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा तथा अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। वहीं ऋषभ चतुर्वेदी ने युवा कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Post a Comment

0 Comments