बिलासपुर 27 दिसंबर 2025।बिलासपुर पवित्र नगरी लूतरा शरीफ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष भाई मुशर्रफ़ खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लूतरा एवं सरपंच चंद्रमणि मरावी ने की, जबकि आयोजन समिति के अध्यक्ष भूषण सिंह मरावी, उपाध्यक्ष भाई इस्माइल खान, आदरणीय राजेंद्र पोर्ते, पुष्कर, एजाज़ खान सहित समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हो रहा है।
उद्घाटन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्राम लूतरा पहुंचने पर दोनों अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सूफी संत हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह की दरगाह पर माथा टेककर देश एवं छत्तीसगढ़ सहित समस्त समाज के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी।
कबड्डी मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिलाध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी को यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति, ग्राम पंचायत, सरपंच एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी टीमों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की और भविष्य में इन्हीं खिलाड़ियों को टीम इंडिया के रूप में देखने की कामना की। उनके प्रेरक वक्तव्य से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
0 Comments