Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“सर्व ब्राह्मण प्रीमियर लीग 2025” का शानदार आगाज़ 4 नवम्बर से,16 टीमें भिड़ेंगी खेल परिसर मैदान में...


बिलासपुर, अक्टूबर 2025।
शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी,“सर्व ब्राह्मण प्रीमियर लीग (SBPL) 2025” का रोमांच 4 नवम्बर से शुरू होने जा रहा है। यह भव्य टूर्नामेंट खेल परिसर मैदान, थाना सरकंडा के सामने आयोजित होगा, जो 14 नवम्बर तक चलेगा।इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें फ्रेंचाइजी के रूप में हिस्सा लेंगी, जो लीग पद्धति में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन मनोरंजन, प्रतिस्पर्धा और सामाजिक एकता का संगम साबित होने वाला है।आयोजन समिति का कहना है कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और उनमें खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समाज के भीतर एकता और सहयोग का संदेश भी देगी।इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, विनय शर्मा, आशीष शुक्ला, सुशांत शुक्ला, लक्की गोस्वामी और अभिषेक शुक्ला,इन सभी के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

 मैदान की सजावट से लेकर खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तक, हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है।आयोजक समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। फाइनल मैच के दिन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में विजेता टीम को ट्रॉफी और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


 सर्व ब्राह्मण प्रीमियर लीग (SBPL) 2025

 4 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक

 खेल परिसर मैदान, थाना सरकंडा के सामने

 16 फ्रेंचाइजी टीमें

इस क्रिकेट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि ब्राह्मण समाज इस खेल के माध्यम से समाज में एकता और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहन रहे।

Post a Comment

0 Comments