बिलासपुर 28 मई 2025।बिलासपुर रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण मंडल द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्यों और पार्षदों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने अपने संबोधन में रानी अहिल्याबाई होलकर के संघर्षपूर्ण जीवन और प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रानी अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में न सिर्फ शासन संभाला, बल्कि 28 वर्षों तक निष्पक्ष और धर्मनिष्ठ शासन करते हुए महिलाओं के सम्मान को एक नई पहचान दी। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणा है।”
मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और वीरांगनाओं की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। रानी अहिल्याबाई का त्याग, सेवा और न्यायप्रियता भारतीय संस्कृति की धरोहर है।”
रानी अहिल्याबाई को एक धार्मिक, न्यायप्रिय और संवेदनशील शासिका बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां अपनाईं और विशेषकर महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने की राह दिखाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन नारायण गोस्वामी ने कुशलता से किया, जबकि आभार प्रदर्शन जगदीश साव ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निम्नलिखित विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही है।
मंडल अध्यक्ष: शैलेंद्र यादव
मंडल महामंत्री: शोभा कश्यप
पार्षदगण अमित तिवारी, वंदना महेश, चंद्रिकापुरे, अमित राय, संजय गुप्ता, विकास यादव, संजय यादव, कविता वर्मा, पूनम श्रीवास, निशि यूके
अन्य गणमान्य व्यक्ति: कुसुम भारद्वाज, विशाल कश्यप, मोनू रजक, हाजी जुबेर, साहिल कश्यप, चांदना गोस्वामी, अजय भट्ट, विनय अग्रवाल, शिव पटेल, स्नेहलता शर्मा, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, उषा भांगे, ज्योति मिश्रा, राइसा बेगम, किशोर यादव, पूजा खत्री, भावना मेश्राम, सुनीता सोनवानी, अभिषेक गौतम आदि।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी और रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
0 Comments