बिलासपुर 28/मई 2025/  बिलासपुर मे आबकारी विभाग के अलग-अलग सर्कल में शराब दुकानों में मिलावट  का गोरख धंधा जोरों पर चल रहा हैl 

जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है अधिकारी समय पर आते हैं और मौका मुआयना करके चले जाते हैं l

कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे को बंद करके अलग जगह पर देसी या अंग्रेजी शराब में मिलवा खीरी का गोरख धंधा किया जाता है  आमजन शिकायत कई बार  अधिकारियों से कर चुके हैं l इसके बावजूद भी अधिकारी अपनी रकम या यूं कहें कि अपनी जेब भरने शराब भट्ठियों से या अपने सर्किल कार्यालय से चले जाते हैं l जबकि दोषी व्यक्तियों पर  मेहरबानी करते हैँ l नियम अनुसार यदि शराब में मिलावट की शिकायत पाई जाती होती है तो संबंधित अफसर दोषी पाया जाता उस पर कार्यवाही की जाती हैं l

 ठीक इसके विपरीत उच्च अधिकारी बस निकलते हैं एवं छोटे कर्मचारी जो 10-5000 की तनख्वाह में काम करते हैं वह फस जाते हैं 

ज्ञात हो कि इस बात की जानकारी अति उच्च अधिकारियों को  होती  तक पहुंच नहीं पाती l खेल अंदर ही अंदर होता हैं l  

इस वजह से यह लोग मिलावट से लेकर शराब में पानी मिलाने का गोरख धंधा करते हैं आम पब्लिक कहती है कि हमने पैसा दिया है किंतु हमें सामान सही नहीं मिला l 

न्यूज़ हाईवे 24 से उपेंद्र शुक्ल की रिपोर्ट 
किसी भी भ्रष्टाचार की ख़बरों के लिए  सपर्क करें केवल 9039412538