बिलासपुर"नीरज शुक्ला"21मई2021।21 मई 1991 को एक बम धमाके में देश के छठवें प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी की मृत्यु हो गई थी। आज उनकी याद में बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदिलालनगर के पार्षद अमित कुमार सिंह के निवास स्थान से लगभग 300 गरीब ज़रूरतमंद परिवारों को ज़रूरी राशन सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, शेख नजरुद्दीन सभापति शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अभय नारायण राय प्रदेश प्रवक्ता महेश दुबे (टाटा महराज) तैय्यब हुसैन एवं शहर के अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदिलालनगर के पार्षद अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की मार झेल रहे लोगों को राशन और दूसरे ज़रूरी सामानों की किल्लत होने लगी है। प्रदेश सरकार ऐसे ज़रूरतमंद लोगों के लिए ज़रूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है और अपने वार्ड में भी हमारे संगठन के सदस्य वार्ड के लोगों की परेशानियों में उनके साथ खड़े रहते हैं।
आज स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर देश के लिए किए उनके कार्यों और उनके बलिदान का स्मरण किया गया और प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तकरीबन 300 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई ताकि उनका जीवन यापन ठीक तरीके से चलता रहे।
0 Comments