Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा,कोटा में अवैध मिनी आरा मशीन, चेन सॉ और सागौन-साल का चिरान जब्त...


बिलासपुर 04 अक्टूबर 2026।बिलासपुर वन अपराधों और अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ बिलासपुर वन मंडल का अभियान लगातार जारी है। सोंठी में अवैध सागौन और खैर का चिरान जब्त करने के एक दिन बाद वन विभाग ने अब कोटा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी आरा मशीन, इलेक्ट्रिक चेन सॉ, रंदा मशीन सहित भारी मात्रा में लकड़ी का चिरान जब्त किया है। कार्रवाई से अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पांडेय एवं वनमंडलाधिकारी बिलासपुर नीरज के सख्त निर्देशों के तहत वन अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उपवनमंडलाधिकारी कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा नितिन लहरे के नेतृत्व में 3 अक्टूबर 2026 को सर्च वारंट के आधार पर वन विभाग, उड़नदस्ता बिलासपुर और पुलिस की संयुक्त टीम ने लमकेना निवासी सुरेश खांडे के घर और बाड़ी में दबिश दी,तलाशी के दौरान टीम ने एक मिनी आरा मशीन, एक इलेक्ट्रिक चेन सॉ मशीन, एक रंदा मशीन और बढ़ईगिरी से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की, इसके अलावा मौके से सागौन, साल एवं मिश्रित प्रजाति की लकड़ी का कुल 1.024 घन मीटर चिरान भी बरामद किया गया है,जब्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेज दिया गया है। विभाग के अनुसार इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है।
बताया गया कि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश के लिए टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17789/02, दिनांक 03/10/2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल शिव कुमार नाग, वनपाल लोकमणी त्रिपाठी, संगीता तिर्की, जॉन केनेडी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कोटा पुलिस के आरक्षक विनोद कुमार यादव और उमाशंकर पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही, सोंठी के बाद कोटा में हुई लगातार कार्रवाई को वन विभाग के अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments