Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अवैध सागौन-खैर की लकड़ियों पर वन विभाग का शिकंजा, 54 नग चिरान जब्त...


बिलासपुर 03 अक्टूबर 2026।बिलासपुर वनों की अवैध कटाई और बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग बिलासपुर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम साजापाली सोंठी में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से रखी गई सागौन और खैर की लकड़ियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में चिरान जब्त कर आरोपी के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है।
वन विभाग के अनुसार, टीम को ग्राम साजापाली सोंठी में अवैध लकड़ी रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जांच के दौरान ग्राम साजापाली सोंठी निवासी रुद्रनारायण, पिता कीर्तन लाल के कब्जे से सागौन और खैर की चिरान बरामद हुई, मौके से वन विभाग की टीम ने सागौन चिरान के 51 नग और खैर चिरान के 3 नग जब्त किए, जब्त लकड़ियों का कुल आयतन 0.506 घन मीटर बताया गया है। वन विभाग ने जब्त वनोपज को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 के सुसंगत प्रावधानों के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। विभाग द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लकड़ियां कहां से लाई गई थीं और इनके संबंध में वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं,वन विभाग की यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई,मुख्य वन संरक्षक मनोज पाण्डे, वन मंडल अधिकारी बिलासपुर नीरज तथा उप वन मंडल अधिकारी टी.आर. मरई के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया,कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी यशपाल वर्मा, परिक्षेत्र सहायक सोंठी भोजराम खूंटे और सोंठी क्षेत्र के समस्त परिसर रक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही,वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की अवैध कटाई, लकड़ी के अवैध परिवहन और वनोपज की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा,विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।

Post a Comment

0 Comments