बिलासपुर 04 अक्टूबर 2026।बिलासपुर न्यायधानी में गरबा उत्सव का रंग इस बार और भी चटख नजर आने वाला है। पंखीड़ा 2026 ने अपने मेगा आर्टिस्ट रिवील के साथ आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। रविवार को रॉयल कोच रेस्टोरेंट, उसलापुर में आयोजित कार्यक्रम में पंखीड़ा सीजन-4 के मेगा कलाकारों के नामों की घोषणा की गई, प्रजाराज्यम् द्वारा आयोजित इस गरबा उत्सव में अभिनेता रवि किशन और सोनल चौहान की खास मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी,
पंखीड़ा 2026 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर में किया जाएगा,दो दिनों तक गरबा, संगीत, नृत्य और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा, आयोजकों के अनुसार इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। आकर्षक गरबा सेटअप, लाइव म्यूजिक और सेलिब्रिटी प्रस्तुतियां आयोजन की प्रमुख खासियत होंगी,मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में प्रजाराज्यम् के संस्थापक आकाश सिंह ने कलाकारों के नामों की घोषणा की, भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रवि किशन अपने खास देसी अंदाज और दमदार मंचीय उपस्थिति से आयोजन में अलग रंग जोड़ेंगे,वहीं सोनल चौहान की मौजूदगी ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाएगी, तीन पीढ़ियां, एक आंगन और डांडिया की थाप पंखीड़ा की खास पहचान उसका पारिवारिक माहौल है। यहां बच्चों की चंचलता, युवाओं का उत्साह और बुजुर्गों का उल्लास एक ही मंच पर नजर आता है। तीन पीढ़ियों का एक साथ गरबा खेलना इसे महज मनोरंजन कार्यक्रम के बजाय परिवार और संस्कृति से जुड़ा उत्सव बनाता है।
गरबा के साथ क्षेत्रीय रंग
इस बार पंखीड़ा में गरबा की पारंपरिक धुनों के बीच क्षेत्रीय मनोरंजन का नया रंग देखने को मिलेगा, रवि किशन की मौजूदगी आयोजन में देसी अंदाज और विविध सांस्कृतिक रंगों को जोड़ने वाली मानी जा रही है।
आयोजकों की कोशिश पंखीड़ा को सेंट्रल इंडिया के प्रमुख गरबा आयोजनों में शामिल करने की है। सितारों की घोषणा के बाद गरबा प्रेमियों और युवाओं में उत्साह बढ़ गया है। अब 12 और 13 अक्टूबर की दो शामों पर बिलासपुर की नजर रहेगी।
0 Comments