Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एनटीपीसी सीपत में 5 हजार लोगों की मौजूदगी में हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा स्टेडियम...


बिलासपुर 21 अक्टूबर 2026।बिलासपुर एनटीपीसी सीपत में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। 20 अक्टूबर 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में करीब 5 हजार लोगों ने भाग लेकर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव मनाया, रावण दहन के दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, आकर्षक आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए,कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने उपस्थित जनसमूह को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से सत्य के मार्ग पर चलने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया,समारोह का प्रमुख आकर्षण बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला रही,सजीव मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। रामलीला के बाद महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए,इसके पश्चात परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने रावण दहन किया,पुतले के दहन के साथ ही पूरा स्टेडियम जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा,आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाप्रबंधक अशोक सरकार, लिंगम वेंकट रेड्डी, डॉ. बंकिम समाद्दार, प्रमुख (मानव संसाधन) भक्त बत्सल पात्रा, संगवारी महिला समिति की अध्यक्ष रेनू दुबे, समिति की सदस्याएं तथा एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


गरबा, कन्या पूजन और विसर्जन में दिखी सांस्कृतिक एकजुटता

एनटीपीसी सीपत में 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि उत्सव भी श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। प्रतिदिन गरबा कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, नवमी पर कन्या पूजन और भोग वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए,दशहरा उत्सव के अगले दिन, 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, संगीत और पारंपरिक उत्सवी माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी तथा सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की,इन आयोजनों ने एनटीपीसी सीपत टाउनशिप की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के साथ कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय नागरिकों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग और एकजुटता को भी मजबूत किया है।

Post a Comment

0 Comments