Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिल्हा में 40 हजार की भीड़ के बीच हुआ रावण दहन, धरमलाल कौशिक ने दिया सत्य और सदाचार का संदेश...


बिलासपुर 21 अक्टूबर 2026।बिलासपुर बिल्हा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व बिल्हा में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया,नगर पंचायत बिल्हा के अग्रसेन महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 40 हजार से अधिक लोग पहुंचे और रावण दहन के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने,कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजन समिति ने विधायक धरमलाल कौशिक का तिलक लगाकर और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की और रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत की, मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया,इस अवसर पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सिखाता है कि अहंकार और बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत सत्य, धर्म और अच्छाई की ही होती है। भगवान श्रीराम ने अपने आदर्शों, मर्यादा और धर्म के बल पर रावण का अंत किया,आज आवश्यकता है कि हम भी अपने भीतर मौजूद क्रोध, द्वेष, अहंकार और बुराइयों का दहन करें,उन्होंने कहा कि बिल्हा में हजारों लोगों की उपस्थिति हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था की जीवंत तस्वीर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की,साथ ही, इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति की सराहना की है।

कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे,उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा कि विजयादशमी धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. देवेंद्र कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंड्रे, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पुनीता डहरिया, विष्णु बिंदल सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments