बिलासपुर 19 अगस्त 2026।बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर भवन परिसर स्थित डॉ. ई. राघवेन्द्र राव सभा भवन में कालसर्प दोष निवारण एवं ज्योतिष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के उज्जैन से आए ज्योतिषाचार्य एवं पीठाधीश्वर पंडित विनोद गुरुजी के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर 23 अगस्त तक चलेगा,शिविर में लोगों को जन्मकुंडली, कालसर्प योग सहित विभिन्न ज्योतिषीय दोषों और उनके निवारण के उपायों को लेकर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजयक्रांति तिवारी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र गहवई तथा वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ यादव ने किया,इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने भगवान श्रीगणेश एवं मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिविर के सफल आयोजन की कामना की,ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गुरुजी ने कहा कि कालसर्प दोष के नाम से समाज में कई लोगों के मन में भय बना हुआ है।
आम धारणा है कि कुंडली में कालसर्प योग होने से व्यक्ति को जीवनभर परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके दूसरे पक्ष को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों में यही योग व्यक्ति को संघर्षों से उबरने, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने और जीवन में उन्नति का अवसर भी प्रदान कर सकता है।
उन्होंने बताया कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में आने वाली बाधाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है। शिविर में जन्मकुंडली का अध्ययन कर संबंधित दोषों के प्रभाव और उनके निवारण के संभावित उपायों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पंडित विनोद गुरुजी ने राहु-केतु से संबंधित ज्योतिषीय मान्यताओं और कालसर्प योग की विभिन्न स्थितियों की भी जानकारी दी,उन्होंने कहा कि किसी भी दोष को लेकर अनावश्यक भयभीत होने के बजाय विशेषज्ञ से उचित मार्गदर्शन लेना चाहिए,इस अवसर पर पत्रकार नारायण नोनिया, शेखर गुप्ता, मोहम्मद इजरायल, जफर आगा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments