बिलासपुर 20 अगस्त 2026।बिलासपुर लखराम साक्षी गोपाल-निखिल कुंज गो सेवा समिति के तत्वावधान में ठाकुर देव परिसर, लखराम में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का उत्साहपूर्ण और गरिमामयी समापन हुआ, दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया,फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बाँका की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया,समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कौशलेन्द्र रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम हॉस्पिटल एवं आराध्या हॉस्पिटल बिलासपुर के संचालक डॉ. रजनीश पाण्डेय ने की, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में साक्षी गोपाल आश्रम के स्वामी वासुदास महाराज (निखिल) सहित अनेक संत उपस्थित रहे,संतों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
समारोह में कबड्डी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और आगामी 2036 ओलंपिक में कबड्डी को शामिल कराने के उद्देश्य से अतिथियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों से विशेष पंजीयन कराने का भी आह्वान किया गया,प्रतियोगिता में बाँका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹7,001 नकद पुरस्कार और विजेता शील्ड हासिल की। हिनडाडीह की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹5,001 एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं बेड़ापाट ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹3,001 और शील्ड जीती। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बाँका के यज्ञनेश को बेस्ट कैचर और हिनडाडीह के रोशन को बेस्ट रेडर चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसएस के बिलासपुर विभाग प्रचारक गणेश साहू के मुख्य आतिथ्य एवं संतों के सानिध्य में हुआ था। समापन अवसर पर सूर्यवंशी समाज के प्रतिनिधि रहस गरेवाल, अजय सूर्यवंशी, सुंदर साहू, रामप्रसाद साहू, शत्रुघ्न कुंभकार, प्रहलाद यादव, लक्ष्मी, कृष्ण यादव, हरवंश कस्तूरिया, इतवारी धीवर, पंकज पाण्डे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 Comments