बिलासपुर 13 जुलाई 2026।बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में खाद की कमी, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और चरमराई बिजली व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिचरी बाजार में एकत्र हुए, जहां से रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे,प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की,कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के किसान लंबे समय से खाद की कमी से जूझ रहे हैं।
खेती के महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं क्षेत्र की कई प्रमुख और ग्रामीण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अनेक गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है और बिजली आपूर्ति भी लगातार बाधित रहने से आमजन परेशान हैं।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय सरकार केवल दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा,रैली के समापन के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने, सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बिजली आपूर्ति को नियमित और सुचारु बनाने की मांग की गई,इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
0 Comments