Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा नेतृत्व ने वैभव विश्वनाथ दुबे पर जताया भरोसा, सौंपी जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी...


बिलासपुर 09 जुलाई 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ,  द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत वैभव विश्वनाथ दुबे को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, बिलासपुर जिला सह-संयोजक के महत्वपूर्ण दायित्व से ज़िमेदारी दी गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी पल्लव धर संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई है। साथ ही झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मा. श्री संजनारायण सिंह जी एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर जी की अनुशंसा पर जिला संयोजक सुंदर सिंह ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की।
नवनियुक्त वैभव विश्वनाथ दुबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
वैभव विश्वनाथ दुबे की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनसेवा की भावना को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments