Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बेलतरा में विकास को मिली नई रफ्तार: ₹1.90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी और पौधरोपण का संदेश...


बिलासपुर 12 जुलाई 2026।बिलासपुर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए रविवार को ग्राम पंचायत बेलतरा और सेंदरी में करीब ₹1.90 करोड़ की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने की, जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, ग्रामीण एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बेलतरा में लगभग ₹99.50 लाख की लागत से सरस्वती शिशु मंदिर के अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, व्यावसायिक परिसर, विद्यालय लाइब्रेरी, उचित मूल्य गोदाम, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, आयुर्वेद योगा शेड एवं सांस्कृतिक मंच सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया,वहीं ग्राम पंचायत सेंदरी में लगभग ₹91.02 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली, सीसी सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया गया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा में सड़क, शिक्षा, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि नई बनी सड़कों और नालियों की नियमित तराई कर उनकी मजबूती में सहयोग करें,विधायक ने वर्षा ऋतु को पर्यावरण संरक्षण का सर्वोत्तम समय बताते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील भी की,इस दौरान सेंदरी सरपंच राजेश ध्रुव और बेलतरा सरपंच सुरेश कश्यप ने क्षेत्र को मिली विकास कार्यों की सौगात के लिए विधायक सुशांत शुक्ला और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी,कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments