Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कार में चल रहा था IPL सट्टा का ‘मोबाइल नेटवर्क’, सिरगिट्टी पुलिस व ACCU की रेड में 3 सटोरिये गिरफ्तार, ₹17 लाख की जप्ती...


बिलासपुर 06 अप्रैल 2026। बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त पहल में की गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और कार सहित करीब ₹17 लाख की संपत्ति जब्त की गई,पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद क्रेटा कार में बैठकर कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जहां तीनों आरोपी मौके पर ही सट्टा खिलाते मिले,जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के जरिए हार-जीत के दांव लगाए जाने के सबूत मिले। पुलिस ने मौके से ₹5,01,300 नगद, 4 मोबाइल फोन और करीब ₹10 लाख कीमत की क्रेटा कार जब्त की है।

 गिरफ्तार आरोपी

1 रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा (40 वर्ष) 
गनियारी, थाना कोटा

2 दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू (32 वर्ष)  देवरी खुर्द, थाना तोरवा

3 सीताराम साहू (36 वर्ष) नजरलाल पारा, सिरगिट्टी

पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा खिलाना स्वीकार किया है। पुलिस को इनके अन्य थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय नेटवर्क होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम व धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में शहर में अवैध सट्टा कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि IPL के दौरान इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments