बिलासपुर 06 अप्रैल 2026।बिलासपुर अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ने समाज, प्रशासन और नागरिक संगठनों के अभूतपूर्व समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) की विशेष उपस्थिति रही, जहां विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक और पत्रकार संगठनों ने ‘चेतना अभियान’ की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया,इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज में जागरूकता और चेतना का प्रसार करना है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा ‘चेतना’ के आठ आयामों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने इसे समाज और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया,कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और एनजीओ की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने एक स्वर में इस अभियान को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर बताया,संगोष्ठी में वक्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं,अजित मिश्रा ने आगे कहा कि मीडिया, पुलिस और समाज के सामूहिक प्रयास से ही स्थायी बदलाव संभव है। चेतना जैसे अभियानों से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि युवाओं को भी सही दिशा मिलेगी।
0 Comments