Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आचार्या इंटीट्यूट ने रचा इतिहास,CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट, टॉपर्स की चमक से बढ़ाया शहर का मान...


बिलासपुर 17 अप्रैल 2026।बिलासपुर शहर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान आचार्या इंटीट्यूट ने CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस वर्ष संस्थान का परिणाम 100% रहा, जो न केवल संस्था बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गया है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है।
संस्थान के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक अर्जित किए। प्रमुख रूप से अंशिका अग्रवाल और तनिषा चौधरी ने 98.4% अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया, वहीं एम.डी. अरज़ान (97.6%), यश घड़श्याम (97.4%), आराध्या अग्रवाल (97.2%), अथर्वा क्रिसमुक्स (97.2%) और विनायक गुप्ता (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अकांक्ष अग्रवाल और नैतिक मेश्राम (96.4%), अन्वी श्रीवास्तव, सचित यादव, आदिता कौशिक (95.8%), सिमरन मोटवानी और आस्था सोनी (95.4%) सहित कई विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
परिणामों के अनुसार 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 से अधिक छात्र, 90% से अधिक अंक लाने वाले 70 से अधिक तथा 80% से अधिक अंक हासिल करने वाले 135 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि आचार्या इंटीट्यूट न केवल टॉपर्स तैयार करता है, बल्कि हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर संदीप द्विवेदी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

Post a Comment

0 Comments