Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई...


बिलासपुर 17  अप्रैल 2026। बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सकरी में अपराध क्रमांक 54/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस एवं 8, 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया, घटना दिनांक 19 जनवरी 2026 की है, जब प्रार्थी ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई,शिकायत में बताया गया कि उसी दिन दोपहर करीब 4 बजे ग्राम धनगवां निवासी पीयूष टंडन (23 वर्ष) ने प्रार्थी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की,आरोपी ने नाबालिग को बहलाने के उद्देश्य से “तुमसे प्यार करता हूं, चलो मेरी बुलेट मोटरसाइकिल में घुमाने ले चलता हूं” कहकर अनुचित हरकत की,घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया,मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया,पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम धनगवां में घेराबंदी कर आरोपी पीयूष टंडन को गिरफ्तार कर लिया,साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही,
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments