Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10वीं बोर्ड में अपूर्व का कमाल, बिलासपुर के छात्र ने 100 में 100 से रचा इतिहास...




बिलासपुर 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एसईसीआर हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 के छात्र अपूर्व सरकार ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अपूर्व ने अपने उत्कृष्ट अंकों से न केवल स्कूल बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।
अपूर्व सरकार ने परीक्षा में लगभग सभी विषयों में बेहतरीन अंक हासिल किए, उन्होंने अंग्रेज़ी में 97 अंक और हिंदी में 96 अंक प्राप्त किए, वहीं गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, इतना ही नहीं, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विषय में भी उन्होंने पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए, जो उनके समग्र प्रदर्शन को और भी खास बनाता है।
उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अपूर्व की इस सफलता पर उनके पिता बिनॉय सरकार और माता मधुमिता सरकार ने खुशी जताते हुए बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अपूर्व की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की है।
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि अपूर्व शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनका यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देता है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से सफलता निश्चित है।
अपूर्व सरकार की इस उपलब्धि ने बिलासपुर जिले को गर्व का एक और मौका दिया है और आने वाले समय में उनसे और भी बड़ी सफलताओं की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments