बिलासपुर 15 अप्रैल 2026 ।बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक को जबरदस्ती एग्रीमेंट पर साइन कराने के विवाद में चाकू मार दिया गया,घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अमित विलशन अपने घर पर मौजूद था, तभी उसका बिजनेस पार्टनर अपने साथी सोनू के साथ वहां पहुंचा, दोनों आरोपी अपने साथ चाकू लेकर आए थे और एक एग्रीमेंट पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगे, जब अमित ने साइन करने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी,डर के कारण अमित को एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन इसी बीच उसने एग्रीमेंट लेकर वहां से भागने की कोशिश की इस पर आरोपी भड़क गए और उनके साथ आए युवक सोनू ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया,हमले में चाकू सीधे अमित के पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा,
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए,परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू जब्त किया,घायल अमित को तुरंत उपचार के लिए व्यापार विहार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी व्यावसायिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और निजी विवादों के हिंसक रूप लेने की चिंता को उजागर कर दिया है।कॉलोनी वासी भी इस तरह की घटनाओं से सहमे हुए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
0 Comments