बिलासपुर 17 अप्रैल 2026। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवकों के दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है,मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू चले,बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत नाश्ता करने के दौरान हुई कहासुनी और गाली-गलौज से हुई, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई,
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को तुरंत नियंत्रण में लिया,चाकू से घायल नाबालिग को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों गुटों के सभी नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से गुटबाजी और आपसी रंजिश थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी, गाली देने और आपसी उकसावे के चलते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं, जो क्षेत्र में लगातार बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों की ओर इशारा करता है।
लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से सरकंडा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सख्त निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके, पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0 Comments