बिलासपुर 19 अप्रैल 2026।बिलासपुर मल्हार क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीट के आरक्षक की सतर्कता और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मल्हार के वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजेश्वर केवट (27 वर्ष) अपने घर से देसी मसाला शराब बेचकर अवैध लाभ कमा रहा है। पूर्व में भी बीट आरक्षक द्वारा इस संबंध में सूचना दी गई थी, जिसके चलते पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से शराब बेचते हुए पकड़ लिया,तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 35 नग पाव देसी मसाला शराब और बिक्री से प्राप्त 150 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही शराब और नगदी को विधिवत जप्त कर लिया,इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया, इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही,धार्मिक नगरी मल्हार में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
0 Comments