Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“आधी रात आबकारी का छापा, कच्ची शराब की भट्टियों पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार”...



बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026।शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए देर रात बड़ी कार्रवाई की,उच्च अधिकारियों के निर्देश और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग बिल्हा की टीम ने चकरभाठा-बोदरी क्षेत्र में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार सघन गश्त और कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी चकरभाठा और तखतपुर क्षेत्र में कई नशाखोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में 21 अप्रैल की अल सुबह आबकारी टीम ने बोदरी के वर्मा मोहल्ला में दबिश दी, जहां लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी।
छापेमारी के दौरान टीम ने आढ़ोलिया मोहल्ले के राजकुमार वर्मा, राजीव (विवेक) वर्मा और संतु वर्मा के घरों की तलाशी ली। जांच में पाया गया कि तीनों आरोपी कच्ची शराब बनाने की भट्टी चलाकर अवैध मदिरा तैयार कर रहे थे। मौके से बड़ी मात्रा में शराब और निर्माण सामग्री बरामद की गई,आबकारी विभाग ने राजकुमार वर्मा के कब्जे से 80 लीटर महुआ शराब और 90 किलोग्राम लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) जब्त किया। वहीं संतु वर्मा के पास से 70 लीटर कच्ची शराब और 75 किलोग्राम महुआ पास बरामद हुआ। इसके अलावा विवेक वर्मा के घर से 80 लीटर महुआ शराब, 60 किलोग्राम लाहन तथा हाथ भट्टी से संबंधित उपकरण झांझी-झोकनी भी जब्त किए गए,तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क/च, 34(2) और 59 (क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त कर जेल भेज दिया गया,यह पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई,टीम में आबकारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र जामड़े, मुख्य आरक्षक अनिल पांडे, आरक्षक राहुल दुबे, मुन्नी देवांगन, दिशा लहरे और वाहन चालक संदीप खल्खो की महत्वपूर्ण भूमिका रही,आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments