Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मोबाइल पर गाली-गलौज, शिकायत पर तबादला, महिला वनरक्षक ने लगाए प्रताड़ना के आरोप...

बिलासपुर 22 अप्रैल 2026। बिलासपुर वन मंडल के अनुसंधान एवं विस्तार शाखा में पदस्थ एक महिला वनरक्षक ने सहकर्मियों पर मोबाइल पर गाली-गलौज और शिकायत करने पर विभागीय प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, मंडल में पदस्थ वनरक्षक बसंत महिलांगे और भूपेंद्र डहरिया ने फोन पर उससे अभद्र भाषा में बात की और उसकी मां के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। कथित तौर पर इस बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग महिला के आई फोन पर हो गई जिसके बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है।
महिला वनरक्षक ने बताया कि वह अपनी बीमार मां की देखभाल करती है और इसी कारण उसने पहले ही वन मंडल अधिकारी को अन्यत्र तबादला नहीं करने के लिए आवेदन दिया था। इसके बावजूद, जब उसने गाली-गलौज की शिकायत अधिकारियों से की, तो आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसका ही तबादला कर दिया गया।पीड़िता का कहना है कि इस कदम से उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे उसे न्याय के लिए उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ी,महिला वनरक्षक ने पूरे मामले की शिकायत कोरबा के एसपी और रेंज आईजी बिलासपुर से भी की है और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments