Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पंचायती राज संगठन को नई ताकत, शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष...


बिलासपुर, 09 अप्रैल 2026। पंचायती राज संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर के युवा कांग्रेस नेता शिबली मेराज खान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लेटरहेड पर जारी आदेश के माध्यम से की गई, जिस पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार के हस्ताक्षर हैं। शिबली मेराज खान वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद पर भी कार्यरत रहे हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव अर्जित किया है। यही कारण है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खासतौर पर युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी विस्तार की रणनीति पर जोर दिया जाएगा,नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को नगर क्षेत्रों में संगठन का गठन, नए नेतृत्व का विकास और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का अहम कार्य सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पंचायती राज संगठन का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा, जिसमें शहरी ढांचे को भी मजबूती से जोड़ा जाएगा,कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि शिबली मेराज खान के अनुभव और ऊर्जा से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा,इस नियुक्ति को संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments