Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“टीआई जयप्रकाश गुप्ता की सटीक विवेचना, गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा”...


जांजगीर-चांपा 09 अप्रैल 2026।जांजगीर-चांपा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और थाना प्रभारी (टीआई) जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना के चलते सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पीड़िता को न्याय मिला है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले में दोषी पाए गए चारों आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और प्रत्येक पर 50 - 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।यह मामला 18 मई 2025 का है, जब चांपा थाना क्षेत्र में चार परिचित युवकों ने एक युवती के साथ उसके ही घर में सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के समय पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपियों ने पहले घर में भोजन किया और पिता के सो जाने के बाद युवती को जबरन कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, टीआई जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, साइबर सेल की मदद से मोबाइल टावर लोकेशन भी हासिल की गई, जिससे घटना के समय आरोपियों की उपस्थिति सिद्ध हुई,जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने कोरबा जिले के करतला क्षेत्र के घने जंगलों में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा,गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया,पूरी विवेचना समयबद्ध तरीके से पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए सख्त सजा सुनाई, एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से न केवल पीड़िता को न्याय मिला, बल्कि आम जनता का पुलिस और न्याय व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। इस सफलता में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रही है।

Post a Comment

0 Comments