बिलासपुर 29 अप्रैल 2026।बिलासपुर शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर शहर की प्रतिभा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरव बढ़ाया है। उसलापुर स्थित रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल की छात्रा आर्या सिंह चंदेल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.83% अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।आर्या, अविनाश सिंह चंदेल और नमिता सिंह चंदेल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल और क्षेत्र में भी गर्व की अनुभूति हो रही है।आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल किया जा सका, पढ़ाई के साथ-साथ समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को उन्होंने अपनी सफलता की कुंजी बताया,स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने आर्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्या भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी,परिजनों और शुभचिंतकों ने आर्या को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।बिलासपुर की इस होनहार छात्रा की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मुकाम हासिल करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
0 Comments