Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तर मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, संस्कार सोनी बने महामंत्री...

बिलासपुर 26 फरवरी 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उत्तर मंडल अध्यक्ष द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को और मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। घोषित सूची में ऊर्जावान, सक्रिय और पार्टी के प्रति समर्पित युवा कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। संगठन विस्तार के इस क्रम में युवा भाजपा नेता संस्कार सोनी को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संस्कार सोनी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी के आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उन्हें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का करीबी समर्थक माना जाता है। महामंत्री बनाए जाने पर संस्कार सोनी ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित मंडल एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के गठन से उत्तर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होंगी तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।संगठन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में युवाओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारियां देकर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments