बिलासपुर, 26 फरवरी 2026। बिलासपुर जिले में दर्ज गंभीर प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सूचना देने वालों हेतु 5 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। यह इनाम थाना मस्तूरी एवं थाना चकरभाठा में दर्ज मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को प्रदान किया जाएगा।थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी नागेन्द्र राय (उम्र 60 वर्ष), निवासी लालखदान तोरवा, एवं टाकेश्वर पाटले (उम्र 50 वर्ष), निवासी लिमतरा मस्तूरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सूचना की आवश्यकता है। इसी प्रकार थाना चकरभाठा में दर्ज प्रकरण में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर फरार अज्ञात आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति को भी 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा,एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी में आम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।
सूचना देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर (07752-223330), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर (07752-223193, मो. 94791-93003), पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर (07752-228504, मो. 94791-93099), थाना प्रभारी मस्तूरी (मो. 9479193040) एवं थाना प्रभारी चकरभाठा (मो. 9479193041) से संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments