Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने वेदांत शुक्ला को बनाया जिला सह संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ (बिलासपुर)...


बिलासपुर 23 फरवरी 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत वेदांत शुक्ला को जिला सह संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ (बिलासपुर) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति तथा जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है। संगठन में सक्रिय भूमिका और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त जिला सह संयोजक वेदांत शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे और पूरी निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से जिला संयोजक श्री राजेश मिश्रा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी की नीतियों, विचारधारा और योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
वेदांत शुक्ला ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की आधारशिला है और संगठन का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है। वे शिक्षा से जुड़े शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य करेगा।

Post a Comment

0 Comments