Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मस्तूरी में ‘सब चंगा सी’ मॉडल: वीडियो वायरल, पुलिस बेखबर!..


विलासपुर 16 फरवरी 2926।बिलासपुर मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम एरमसाही में महुआ शराब का गोरखधंधा कोई नई बात नहीं, नई बात बस इतनी है कि इस बार कैमरा ऑन था। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की नींद खुली है,वरना गांव में तो लंबे समय से “घर-घर महुआ, हर दिन दुआ” योजना अनौपचारिक रूप से चल ही रही थी!
वायरल वीडियो में एक महिला बड़े इत्मीनान से प्लास्टिक की थैली में महुआ शराब भरकर देती दिख रही है। भाव-ताव भी चल रहा है,मानो कोई किराना दुकान का नियमित लेन-देन हो। जैसे ही कैमरे का अहसास हुआ, दृश्य बदल गया… पर सवाल वहीं का वहीं रह गया,जब गांव में खुलेआम बिक्री हो रही थी, तब जिम्मेदारों की नजर आखिर कहां थी?
ग्रामीणों का कहना है कि यह धंधा कोई “वन डे मैच” नहीं, बल्कि टेस्ट सीरीज की तरह लंबे समय से जारी है। शिकायतें भी हुईं, चर्चाएं भी हुईं, पर कार्रवाई की गेंद शायद ‘नो-बॉल’ ही साबित हुई। आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर अब गांव में चुटकी ली जा रही है,“जब तक वीडियो न हो, तब तक कुछ भी न हो!”
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर बुजुर्ग और महिलाएं चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर यही रफ्तार रही तो एरमसाही की पहचान खेती-बाड़ी से ज्यादा ‘महुआ मार्केट’ के रूप में होने लगेगी।
अब देखने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो के बाद क्या सच में कार्रवाई होगी, या फिर कुछ दिनों की हलचल के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल गांव में एक ही चर्चा है,“कैमरा चालू है, साहब!” पहचान खेती-बाड़ी से ज्यादा ‘महुआ मार्केट’ के रूप में होने लगेगी।
अब देखने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो के बाद क्या सच में कार्रवाई होगी, या फिर कुछ दिनों की हलचल के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल गांव में एक ही चर्चा है,“कैमरा चालू है, साहब!”

Post a Comment

0 Comments