Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुशर्रफ खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा हुआ मजबूत, मंडल अध्यक्षों की घोषणा...



बिलासपुर 11 फरवरी 2026।बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान की अनुशंसा पर विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं जिला भाजपा नेतृत्व की सहमति से की गई।
जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान के सक्रिय और संतुलित नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में कार्य कर रहा है। नई नियुक्तियों को संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

घोषित मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं

बेलतरा पूर्व से शेख राजिक, बेलतरा पश्चिम से साजिद खान, बेलतरा दक्षिण से अजीज असगर खान (नूर भाई), बेलतरा उत्तर से अब्दुल रहमान अली, सीपत से अब्दुल निशार बेग, देवरीखुर्द से सुनील जैन, जयरामनगर से अली मुर्तुजा खान, मस्तूरी से अलाउद्दीन खान, मल्हार से वाहिद खान, लोहर्सी से जावेद खान, रतनपुर से नियाज खान, बेलगहना से शेख साहिल, करगी कला से अमित सलूजा तथा कोटा से श्रीमती जसवीर कौर को दायित्व सौंपा गया है।मुशर्रफ खान ने कहा कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम आगामी समय में अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments