Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आर्यन पब्लिक स्कूल के पास अवैध हुक्का बार पर सरकण्डा पुलिस की रेड, संचालक समेत 5 युवक गिरफ्तार...



बिलासपुर 28 फरवरी 2026।बिलासपुर नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सरकण्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। मामला अपराध क्रमांक 259/2026 का है, जिसमें सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) की धारा 4, 21(1), 21(2), 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आर्यन पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में चोरी-छिपे हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू (18 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर, प्रतिघंटा 500 रुपये लेकर युवकों को तंबाकू युक्त फ्लेवर के साथ हुक्का उपलब्ध करा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।
दबिश के दौरान अथर्व पाण्डेय अपने साथियों विनित एलानी (24), किन्सु विश्वास (18), यथार्थ कश्यप (18) एवं समीर पटेल (19) के साथ हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 2 हुक्का पॉट, 1 कोल हीटर, फ्लेवर का डिब्बा सहित अन्य सामग्री जब्त की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments