Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भव्य समापन: बिलासपुर यूथ क्लब के रात्रिकालीन टेनिस बॉल टूर्नामेंट में मदीना इतेहाद बनी चैंपियन...

बिलासपुर 28 फरवरी 2026।बिलासपुर यूथ क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय वर्ष का रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ है।

फाइनल मुकाबले में मदीना इतेहाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडर स्ट्राइकर को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और सिरमौर बनी,फाइनल मैच के हीरो वत्स रहे, जिन्होंने दमदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई,पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वत्स को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब प्रदान किया गयावहीं शानदार गेंदबाजी के लिए सचिन बजाज को बेस्ट बॉलर चुना गया है।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के नगर विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, लवी सिंह ठाकुर एवं शैलेंद्र यादव मौजूद रहे,अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नई दिशा देने, नशे से दूर रखने और शारीरिक व मानसिक विकास का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष वेदांत शुक्ला ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, विशाल कश्यप, श्रीकांत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments