Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार प्रो. संजय द्विवेदी का सम्मान, डिजिटल दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सारगर्भित संवाद...



बिलासपुर 17 जनवरी 2026। बिलासपुर प्रेस क्लब में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य एवं भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का आत्मीय सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके बिलासपुर प्रवास के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की भूमिका और मीडिया की विश्वसनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। प्रो. संजय द्विवेदी ने पत्रकारों से संवाद करते हुए अपने बिलासपुर के पत्रकारिता काल के स्मरणीय अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में खबरों की पहुंच बेहद आसान हो गई है और सोशल मीडिया ने सूचनाओं के प्रसार को अभूतपूर्व गति दी है। इसके बावजूद आज भी आम जनता का भरोसा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले मीडिया में एकाधिकार की स्थिति थी, जो अब समाप्त हो चुकी है और यह बदलाव लोकतंत्र के लिए सकारात्मक है।युवा पत्रकारिता और सोशल मीडिया पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज कम उम्र में ही कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया ने युवाओं को खुला मंच दिया है, जहां प्रतिभा के बल पर पहचान बनाना संभव है। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान समय में पत्रकारों के लिए किसी एक विषय में विशेषज्ञता विकसित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि प्रो. संजय द्विवेदी का मार्गदर्शन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी है। सचिव संदीप करिहार ने संवाद को पत्रकारों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments