बिलासपुर 20 जनवरी 2026।बिलासपुर अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” में कोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में लंबे समय से पुलिस की नजर में रहे आदतन जुआरी संतोष राजपूत समेत 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर संगठित जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 20 जनवरी 2026 को देवनगर कोनी स्थित प्रमोद कौशिक के घर पर मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड की। मौके पर आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते व खिलाते पाए गए।रेड के दौरान पुलिस ने 71,850 रुपए नगद, ताश के बंडल, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹2.21 लाख से अधिक है। पूछताछ में आरोपियों ने जुआ संचालन की बात स्वीकार की, वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि संतोष राजपूत सहित कुछ आरोपी पूर्व में भी जुआ अधिनियम के मामलों में संलिप्त रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, संतोष राजपूत लंबे समय से क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित कर रहा था और स्वयं को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाता था, लेकिन इस बार कोनी पुलिस की सतर्कता और सटीक रणनीति के आगे उसकी एक न चली। पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आदतन अपराधियों के लिए अब कोई राहत नहीं है।
कोनी पुलिस की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप है और आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
.......................
1. प्रमोद कौशिक पिता हरिराम कौशिक उम्र 32 साल साकिन देवनगर थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. रवि कौशिक पिता स्व. सगरिया कौशिक उम्र 26 वर्ष साकिन देवनगर महामाया चौक के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर
3. निक्कू राव उर्फ निखिल राव पिता स्व. नरेन्द्र राव उम्र 23 साल निवासी देवनगर शा0प्रा0 शाला के पास थाना कोनी जिला बिलासपुर
4. देवेन्द्र सिंह ठाकुर पिता मानिक लाल ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन देवनंदन नगर फेस 1 मोपका थाना सरकंडा बिलासपुर
5. संतोष राजपुत पिता स्व. वीरू राजपूत उम्र 40 वर्ष साकिन ज्योति विहार रामाग्रीन सिटी के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
6. मनेाज महानंद पिता हरिश्चंद्र महानंद उम्र 49 वर्ष साकिन अटल आवासमुक्ति धाम के पास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
7. अतिश ताम्रकार पिता अशोक ताम्रकार उम्र 30 वर्ष साकिन देवनगर बाम्बे आवास ब्लॉक सी-2 क्वा न0 13 थाना कोनी बिलासपुर
0 Comments