बिलासपुर 11 जनवरी 2026।बिलासपुर नर्मदा नगर स्थित अमलताश वेलफेयर सोसायटी के चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, जिसमें सभी पदों पर सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया। सोसायटी के इस गठन को कॉलोनी के विकास, आपसी समन्वय और सामाजिक सरोकारों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सुदेश ‘सोनू’ सिंह सिरोही को चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. अंतरा चंद्राकर, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट प्रतिज्ञा सिंह तथा सहसचिव के रूप में मीना हिरानी और मधुबाला अग्रवाल का चयन हुआ है। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से होने पर कॉलोनीवासियों ने संतोष और हर्ष व्यक्त किया।नवगठित समिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में यह अपेक्षा जताई जा रही है कि यह टीम नर्मदा नगर में स्वच्छता, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष सुदेश सिंह सिरोही ने विश्वास दिलाया कि सोसायटी को पारदर्शी और सहभागी मॉडल पर संचालित किया जाएगा तथा हर निवासी की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा।इस अवसर पर कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में पार्षद कार्तिक यादव, राकेश शर्मा, डॉ. राजवीर सीकरवार, अजय अग्रवाल, इंद्रराज सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, अशोक तिवारी, मोहन कोसटी, गुड्डु सिंह, सन्नी सलूजा, अश्वनी शर्मा, अमित हिरानी, सी.पी. गुप्ता, प्रथम यादव और अभिनव शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कॉलोनीवासियों को विश्वास है कि नई समिति नर्मदा नगर को एक आदर्श और सुव्यवस्थित आवासीय क्षेत्र बनाने की दिशा में ठोस पहल करेगी।
0 Comments