बिलासपुर 10 जनवरी 2026।बिलासपुर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन चेतना, अडिग आस्था और राष्ट्रीय आत्मसम्मान का सशक्त प्रतीक है। इसी भाव के साथ आज इस पावन पर्व का शुभारंभ ग्राम सिंगारपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिविधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक अस्मिता की जीवंत स्मृति है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि भारत ने आक्रमणों, कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और विश्वास की रक्षा की है। सोमनाथ मंदिर का इतिहास राष्ट्र की उस अविरल शक्ति का प्रतीक है, जिसने बार-बार टूटकर भी स्वयं को पुनः खड़ा किया और विश्व को आत्मबल व पुनर्जागरण का संदेश दिया।
यह पर्व स्वाभिमान से संकल्प और संकल्प से सशक्त व विकसित भारत की यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करता है। वर्तमान समय में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर के प्राचीन धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण और विकास आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति को पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक गौरव, राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो रही है। यह पर्व आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और भारत की सनातन परंपरा को गर्व के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
0 Comments