बिलासपुर 04 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 3 जनवरी को रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिलासपुर के हेमूनगर निवासी आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता के 94 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।आदित्य सिंह ने 160 किलोग्राम भार उठाकर न केवल गोल्ड मेडल अपने नाम किया, बल्कि जूनियर वर्ग में नया राज्य रिकॉर्ड भी स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि बिलासपुर जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।गौरतलब है कि आदित्य सिंह पिछले तीन वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ राज्य की ओपन जूनियर विंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतते आ रहे हैं। उनकी निरंतर सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर आदित्य सिंह का चयन जूनियर ओपन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो मार्च 2026 में गुजरात में आयोजित होगी।आदित्य की यह सफलता न केवल उनके परिवार और कोच के लिए, बल्कि समस्त बिलासपुरवासियों के लिए गर्व की बात है।
0 Comments