Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अमरकंटक इलेवन का दमदार प्रदर्शन, श्याम इलेवन पर 52 रन की जीत...



बिलासपुर 02 जनवरी 2026।बिलासपुर स्व. ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत जिला खेल परिसर मैदान में खेले गए छठवें मुकाबले में अमरकंटक इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्याम इलेवन को 52 रनों से पराजित किया। रोमांचक मुकाबले में अमरकंटक इलेवन की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज बालचंद रहे, जिन्हें उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, समाजसेवी विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. सुनील केडिया एवं डॉ. बी.आर. होतचंदानी रहे। अतिथियों ने टॉस कराकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरकंटक इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से बालचंद ने मात्र 24 गेंदों में 60 रनों की धमाकेदार पारी खेली। श्याम इलेवन के गेंदबाज अनिल और आलोक ने 2-2 विकेट लेकर संघर्ष किया।
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम इलेवन की टीम दबाव में आ गई और 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 72 रन ही बना सकी। अमरकंटक इलेवन के गेंदबाज अमर, आकाश और फैज ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।
इस अवसर पर विनय शर्मा ने कहा कि मां-बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है और मां की स्मृति में इतने भव्य आयोजन का 13 वर्षों से निरंतर आयोजन प्रेरणादायी है। विधायक दिलीप लहरिया ने आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इतनी आधुनिक सुविधाओं के साथ यह प्रतियोगिता पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, असली जीत खेल भावना की होती है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन, बेहतर लाइट-साउंड व्यवस्था और आकर्षक पुरस्कारों ने इस प्रतियोगिता को और भी भव्य व रोमांचक बना दिया है।

Post a Comment

1 Comments

  1. बेईमान अप्पू शुक्ला निच्छ इंसान

    ReplyDelete