बिलासपुर 29 दिसम्बर 2025 ।बिलासपुर सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और शराब सेवन के खिलाफ सिविल लाईन पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई का दावा किया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तालापारा एवं मगरपारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 05 व्यक्तियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, वहीं संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 16 लोगों पर धारा 128 बीएनएस तथा 02 व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।हालांकि, इस दावे के बीच शहर के मध्य स्थित ब्रजेश स्कूल मैदान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये बात सामने आई है कि इस मैदान में रात भर खुलेआम शराबखोरी और अड्डेबाजी होती है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नजर नहीं आई है।हैरानी की बात यह है कि यह गतिविधियां किसी सुनसान इलाके में नहीं, बल्कि पुलिस थाना के नजदीक ही हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो यहां शराबखोरी करने वाले कुछ लोग जो अपने आप को बड़ा राजनैतिक या पुलिस विभाग का बहुत ही करीबी व प्रभावशाली, रसूखदारों या कथित तौर पर अपने आप को चौथे स्तंभ का बेहद ही करीबी बताए जाते हैं, जिस कारण से पुलिस उन पर हाथ डालने से परहेज करती है।अब शहर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?क्या प्रभावशाली लोगों और उनके राजनीतिक संरक्षण में चल रहे अवैध कारोबार पर पुलिस की नजरें बंद हैं?और क्या सिविल लाईन पुलिस अपने ही आदेशों पर जमीन पर भी खरी उतरेगी, या यह सख्ती सिर्फ प्रेस विज्ञप्तियों तक ही सीमित रह जाएगी?शहर की जनता अब जवाब चाहती है, कार्रवाई नहीं तो कम से कम निष्पक्षता तो लानी चाहिए या ?????
0 Comments