Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिलासपुर में 13वें विनीत कप अखिल भारतीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से भव्य आगाज़...


बिलासपुर 28 दिसंबर 2025।बिलासपुर स्वर्गीय उषादेवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित विनीत कप रात्रिकालीन लाइट वेट बॉल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज 28 दिसंबर से स्थानीय खेल परिसर, एसईसीएल मुख्यालय के सामने होने जा रहा है। यह आयोजन अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और शहर सहित देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ‘निक्कू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से दर्जनों टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹11,11,111 की नगद राशि व आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹4,44,444 व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक दी जाएगी। साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर एवं प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आज रात 8 बजे शानदार आतिशबाजी के साथ होगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशांत शुक्ला करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में महापौर पूजा विधानी, दीपक सिंह, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, प्रवीण दुबे, रेखा पाण्डेय एवं रूपाली गुप्ता शामिल होंगी।
ईशान भंडारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के साथ सद्भावना मैच भी खेले जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी खेल परिसर का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments