बिलासपुर 05 अगस्त 2026।बिलासपुर प्रदेश के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय जेल बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जेल के आधुनिकीकरण, कैदियों के कौशल विकास और बेहतर जीवन सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण स्वीकृतियां भी प्रदान कींडीजी जेल ने जेल उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन तथा एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाइट निर्माण के लिए मशीन सेटअप उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी,वहीं शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए जेल में स्मार्ट बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे बंदियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके,कैदियों के अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जेल लाइब्रेरी में टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, हितवाद सहित अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराने की भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा बंदियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 आर.ओ. वाटर प्यूरीफायर, जेल पाकशाला के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, महिला जेल के लिए इन्वर्टर तथा कैदियों के उपयोग हेतु 2000 थाली सेट उपलब्ध कराने की स्वीकृति भी दी गई,निरीक्षण का सबसे प्रेरणादायक पहलू तब देखने को मिला जब डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने स्वयं कैदियों की अंग्रेजी की कक्षा ली। उन्होंने अंग्रेजी भाषा सीखने के व्यावहारिक तरीके बताते हुए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए और बंदियों को शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास से कैदियों के पुनर्वास की संभावनाएं मजबूत होती हैं।
निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments