बिलासपुर 22 दिसंबर 2025।बिलासपुर सनातन धर्म के प्रखर ध्वजवाहक बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 25 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर सहभागिता करेंगी। यह यात्रा धार्मिक आस्था, संस्कार और सनातन परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगी।
25 से 29 दिसंबर तक चलने वाली श्री हनुमंत कथा को लेकर न केवल बिलासपुर बल्कि दुर्ग-भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सेवा समर्पण समिति के संयोजक व कार्यक्रम के आयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। कथा के सफल संचालन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
श्री हनुमंत कथा के दौरान धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों द्वारा घर वापसी को लेकर समिति से संपर्क किया गया है, जिसे लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के लिए पृथक स्थान चिन्हित कर बैरिकेडिंग, बस-बैलियों से घेराबंदी की जा रही है। सेवा कार्य में सहभागी बनने के इच्छुक हनुमंत भक्तों के लिए वॉलंटियर कार्ड आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जांच के पश्चात चयनित सेवाभावियों को कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
0 Comments