Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाई, तीन आरोपी गिरफ्तार...


बिलासपुर 11 दिसंबर 2025।बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठीखुर्द में जमीन विवाद के चलते हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात चोरभट्ठीखुर्द निवासी मनबोध यादव (48 वर्ष) का खून से लथपथ शव भैराबांधा तालाब के पास मिला था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पुत्र मंयक यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर सकरी पुलिस ने मर्ग एवं हत्या का अपराध क्रमांक 956/2025, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने विशेष टीम गठित की,पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए घटनास्थल के आसपास त्वरित सुराग जुटाए और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों1. गौतमचंद साहू (33 वर्ष)2. गुलाबचंद साहू (30 वर्ष)3. अजय ध्रुव (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते लोहे की धारदार टांगिया से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, तथा पूरी टीम, रवि कुमार लहरे, लक्ष्मीकांत कश्यप, सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल और विनोद शास्त्री की सराहनीय भूमिका रही।सकरी पुलिस की यह तेज़ और प्रभावी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उनकी मजबूत तत्परता को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments