Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पुरानी रंजिश में की गई नृशंस हत्या को बिलासपुर पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया,कोटा थाना की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपी गिरफ्तार...


बिलासपुर 11 दिसंबर 2025।बिलासपुर कोटा थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म संचालक धीरज साहू की गुमशुदगी और फिर तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिले उसके शव ने पूरे इलाके को हिला दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना कोटा, एसीसीयू, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम गठित कर तेजी से जांच शुरू की गई।

धीरज साहू 30 नवंबर की रात अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था, परंतु अगले दिन लापता मिला। 1 दिसंबर को गुम इंसान दर्ज कर उसकी खोजबीन जारी थी। इसी दौरान 7 दिसंबर को ग्राम घोड़ामार के बांधा तालाब में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली, शव की पहचान धीरज साहू के रूप में हुई, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की दिशा बदल दी,जांच टीम ने मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की, मृतक के परिचितों से पूछताछ की और हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया,तकनीकी और फील्ड इन्वेस्टिगेशन में दो संदेही अनिल कुमार साहू (28 वर्ष) और जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू (18 वर्ष) संदेह के घेरे में आए। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

एक वर्ष पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने 30 नवंबर की रात मोटर पंप निकालने के बहाने धीरज को बुलाया, चाकू से हत्या की और शव पर पत्थर बांधकर बांधा तालाब में फेंक दिया,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू और अन्य सामान बरामद किए गए है, 11 दिसंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सफलता का श्रेय थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, एसीसीयू प्रभारी अजहरुद्दीन सहित पूरी टीम के उत्कृष्ट समन्वय, सतर्कता और तकनीकी दक्षता को जाता है, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है।

Post a Comment

0 Comments