बिलासपुर 02 अक्टूबर 2025।बिलासपुर नवरात्र महापर्व के अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण झा अपने पूरे परिवार के साथ माँ महामाया मंदिर पहुँचे और माता के दरबार में विशेष पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं समाज के मंगल की कामना की,
आरती और दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच झा परिवार माँ महामाया के चरणों में नतमस्तक हुआ। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं व राहगीरों को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
प्रवीण झा ने माता के चरणों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा “माँ महामाया के दरबार में आकर अद्भुत शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।
माँ महामाया मंदिर के दर्शन उपरांत झा परिवार ने नैला स्थित दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना की और समिति सदस्यों व श्रद्धालुओं से भेंट कर नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं।
इसके बाद वे डोंगरगढ़ पहुँचे और माँ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा
“डोंगरगढ़ आकर हर बार आत्मिक संतोष और नई शक्ति का अनुभव होता है। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।”
नवरात्र के अवसर पर प्रवीण झा परिवार सहित शहर की कई दुर्गा उत्सव समितियों में शामिल हुए, जिनमें बहतराई स्टेडियम दुर्गा उत्सव समिति,सरकंडा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,प्रगति संघ काली बाड़ी समिति,छत्तीसगढ़ दुर्गा उत्सव समिति, जबड़ा पारा,मध्य नगरी दुर्गोत्सव समिति, मध्य नगरी चौक,विकासशील दुर्गा उत्सव समिति, जूनी लाइन,नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति,साईं परिसर सांस्कृतिक एवं पूजा समिति, श्रीकांत वर्मा मार्ग
हर स्थान पर उन्होंने माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की, सामूहिक आरती में भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच आत्मीय संवाद स्थापित किया।पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। जगह-जगह लोगों ने झा परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण कर माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर प्रवीण झा ने समाज के लिए संदेश दिया “नवरात्र केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा का अवसर भी है। माँ दुर्गा की कृपा से हम सबके जीवन में शांति और उन्नति बनी रहे।”
0 Comments